फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Four arrested in murder of women business leaders, including

व्यापारी नेता की हत्या में महिला सहित चार गिरफ्तार

Mon, 24 Oct 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 24 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Four arrested in murder of women business leaders, including
प्लाईवुड ट्रक लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कस्बा घिरोर में डेढ़ माह पूर्व हुई व्यापारी नेता की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड का मास्टर माइंड सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं। मास्टर माइंड ने हत्या की योजना लेनदेन के विवाद में व्यापारी के पांच अन्य कर्जदारों के साथ मिलकर बनाई थी।
विज्ञापन

प्रभारी एसपी दिगंबर कुशवाह ने प्रेसवार्ता में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के मोहल्ला डालगंज निवासी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता की तीन सितंबर की रात घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन

सोमवार को थाना पुलिस के खुलासे में जो सच्चाई सामने आई है उसके मुताबिक मृतक व्यापारी लोगों को ब्याज पर रुपये देने का काम करते थे। उन्होंने गांव गुलाबपुर निवासी रामरईस को करीब 20 लाख रुपये का कर्ज दे रखा था। घटना से कुछ दिन पहले रुपये के लेनदेन को लेकर उनका विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामरईस ने ही 20 लाख रुपये न लौटाने के लिए गांव के ही धर्मेंद्र, अजय पाल, संदीप,  कुलदीप और सरोजनी देवी पत्नी रामपाल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। उक्त सभी आरोपियों पर भी व्यापारी के हजारों रुपये बकाया थे।
योजना के तहत तीन सितंबर को रामरईस सीताराम गुप्ता के घर पहुंचा उनके सोने के बाद अन्य साथियों को फोन कर वहां बुला लिया। सोते समय ही गला दबाकर व्यापारी की हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने मास्टर माइंड रामरईस, धर्मेंद्र, अजयपाल और सरोजनी देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने जुर्म कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने चारों को जेल भेजा। पुलिस हत्याकांड में शामिल संदीप और कुलदीप की तलाश कर रही है।

एक मोबाइल काल ने खोला हत्या का राज
मैनपुरी। व्यापारी की हत्या से पूर्व रामरईस और साथियों ने गैर जिले से दो सिम और मोबाइल खरीदे थे। हत्या की योजना इन दो फोन पर ही बनाई गई। गलती से किसी साथी ने हत्या के बाद मृतक व्यापारी के मोबाइल पर काल कर दी। घटना के खुलासे में लगी पुलिस ने उक्त नंबर को ड्रेस कर लिया और उसी की लोकेशन के आधार पर हत्यारोपियों तक पहुंच गई।                                                        

दो माह पूर्व रची गई थी हत्या की साजिश
घिरोर। व्यापारी नेता की हत्या की योजना दो माह पूर्व रची गई थी। सीताराम की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी रामरईस उनके बेहद करीब था। करीब 22 लाख की भूमि उन्हाेंने उसके नाम करा दी थी। नकद में काफी उधारी उस पर चल रही थी। घटना को अंजाम देने से दो माह पूर्व दो फर्जी सिम और मोबाइल खरीदे गए। इनकी व्यवस्था गांव गुलाबपुर निवासी एक झोेलाछाप कुलदीप ने की थी। आरोपी महिला को दिन में तीन बजे ही घर में दूसरा मोबाइल देकर छिपा दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी ओमनी कार से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed