{"_id":"57bee7b24f1c1b2e5fd4eec3","slug":"etah-miscreants-looted-a-truck-full-of-beer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा से बदमाशों ने लूटा बियर से भरा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटा से बदमाशों ने लूटा बियर से भरा ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा से बियर भरा ट्रक लूटकर भाग रहे बदमाशों और पीछा कर रही पुलिस में फायरिंग हुई। खुद को घिरा देखकर बदमाश ट्रक को खेत में पलटकर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक और बियर से भरी पेटियां कब्जे में ले ली हैं। बरामद हुई बियर 15 लाख रुपये से भी ज्यादा की बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष अनुज बुधवार की रात सैनी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एटा के कस्बा सकीट से चालक-क्लीनर को बंदी बनाकर लूटा गया बियर से भरा ट्रक सिरसागंज मार्ग की ओर से आ रहा है। दिहुली चौराहे के पास पुलिस ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। एसओ ने सिपाहियों के साथ ट्रक का पीछा किया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पुलिस ने भी जवाबी फायर किए। पुलिस को नजदीक आता देख चालक ने ट्रक को तखरऊ पुल से दो किलो मीटर पहले थाना करहल क्षेत्र में पलट दिया और पानी भरे खेत के रास्ते भाग गए। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। एसओ ने बताया कि ट्रक में 1100 पेटियों में बियर की बोतलें भरी हुई थीं। वहीं थाना सकीट में ट्रक मालिक ने भी रिपोर्ट कराई है।
एसपी ने पुलिस टीम को दिया इनाम
मैनपुरी। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में एसपी देवरंजन वर्मा ने कहा कि ट्रक अलीगढ़ से झांसी बियर की सप्लाई को ले जाया जा रहा था। तभी थाना सकीट क्षेत्र में लूट लिया गया। इसकी रिपोर्ट बाबू सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ईस्ट इंडिया कंपनी ट्रांसपोर्ट एजेंसी अरुणा नगर गेट जीटी रोड एटा ने दर्ज कराई है। टीम को इस कार्य के लिए पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।