{"_id":"579c9f0e4f1c1bf56e21ea62","slug":"drunken-soldiers-on-the-bus-clipped-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही ने बस स्टैंड पर काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत सिपाही ने बस स्टैंड पर काटा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने शनिवार को बस स्टैंड पर जमकर हंगामा किया। कैदी भाग जाने की बात कह रहे सिपाही ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को हथकड़ी लगा दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे पकड़कर मेडिकल परीक्षण कराया।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही इंद्रपाल यादव की ड्यूटी शनिवार को बंदियों को पेशी पर ले आने की लगी थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इस दौरान वह शराब पीकर बस स्टैंड पर हंगामा काटता रहा। उसके हाथ में हथकड़ी भी थी। नशे में लड़खड़ाते हुए वह बार-बार कैदी के भाग जाने की बात कहते हुए इधर उधर घूमता रहा। इसके बाद बस स्टैंड के समीप ठेले के सामने खड़े युवक प्रदीप पचौरी को पकड़ लिया। उसे अपना भागा हुआ कैदी बताकर हथकड़ी लगा दी। इसी दौरान किसी ने कोतवाली पुलिस को सिपाही की गिरफ्त से कैदी भाग जाने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि कोई कैदी नहीं भागा है। इसके बाद पुलिस ने नशे में धुत सिपाही को पकड़कर अस्पताल ले गई और मेडिकल परीक्षण कराकर उसकी इस करतूत की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक उक्त नशेड़ी सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।