{"_id":"58fb9f034f1c1be6398b5959","slug":"dinadahaade-gais-godaam-ke-sameep-se-yuvak-agava","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाडे़ गैस गोदाम के समीप से युवक अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाडे़ गैस गोदाम के समीप से युवक अगवा
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
कार हाईजैक करना
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ेरी निवासी युवक को दिनदहाडे़ विपक्षियों ने अगवा कर लिया। कार से उसे लेकर दन्नाहार क्षेत्र की ओर चले गए। कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर दोपहर बाद अपहृत को मुक्त करा लिया। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया गया है।
गांव गढे़री निवासी भल्ला (35) का गांव के ही सीटू और बितेंदर से जमीन का विवाद चल रहा है। दोनों के बीच पूर्व में टावर लगाए जाने को लेकर भी विवाद रहा है। शनिवार सुबह भल्ला गैस गोदाम के समीप खड़ा था तभी स्विफ्ट कार से आए आरोपी उसे कार में डालकर अगवा कर ले गए। दिनदहाडे़ अपहरण की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस के पसीने छूट गए। आनन-फानन में पुलिस ने कार की तलाश शुरू कर दी। शहर के बाहर आने जाने वाले रास्तों पर चेकिंग शुरू करा दी गई। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी मगर कोई पता नहीं लग सका। इस बीच अगवा युवक का पुलिस से संपर्क हुआ मगर वह हर बार पुलिस को गलत पता बता रहा था। दोपहर को पुलिस को मोबाइल की लोकेशन थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा के समीप मिली। आनन-फानन में पुलिस टीम वहां रवाना हो गई। वहीं पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते अपहरणकर्ताओं ने युवक को छोड़ दिया। मुक्त होने के बाद अगवा युवक थाने पहुंच गया। पुलिस ने उससे पूछताछ कर जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।