फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   dinadahaade baik savaar dampati ko loota

दिनदहाडे़ बाइक सवार दंपति को लूटा

Sat, 09 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 09 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
dinadahaade baik savaar dampati ko loota
लूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र में बेखौफ हुए लुटेरों ने बेवर से कुसमरा की तरफ जा रहे बाइक सवार दंपति को मारपीट कर लूट लिया। इसके बाद वे बेवर की तरफ भाग गए। दंपति ने तत्काल राहगीरों की मदद से घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


थाना भोगांव के ग्राम सुलखानपुर निवासी राजकुमार पत्नी देवकी के साथ शनिवार को बाइक से गांव से खिदरपुर कुसमरा पुत्री के यहां जा रहे थे। सुबह 11:30 बजे वे इटावा रोड के ग्राम नगला केहरी के आगे निकले, तभी पीछे से दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद तमंचे की बट को उनके सिर पर मारा। हेलमेट पहने होने से वह बच गए। इसके बाद बदमाश महिला के गले से सोने की चेन, कानों के झाले, अंगूठी, मोबाइल और राजकुमार के गल में पड़ी सोने की जंजीर, एक अंगूठी, दो हजार रुपये छीन लिए। युवकों ने बाइक की चाबी भी निकाल ली और तमंचा लहराते हुए बेवर की ओर भाग गए। मौके पर राहगीरों की मदद से उक्त घटना की सूचना उन्होंने 100 नंबर पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed