फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Destroyed 50 liters of raw wine, two smugglers arrested

50 लीटर कच्ची शराब नष्ट, दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 16 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Destroyed 50 liters of raw wine, two smugglers arrested
कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के आगरा बाईपास रोड स्थित गिहार कालोनी में गुरुवार को दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, एएसपी और पुलिस बल मौजूद रहा। आबकारी विभाग के साथ संयुक्त अभियान में कार्रवाई के दौरान हजारों लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। करीब 50 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। इस दौरान दो तस्कर भी गिरफ्तार किए। 
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर को अधिकारियों की बैठक में गिहार कालोनी में दबिश देने की योजना तैयार की गई। आनन-फानन में आबकारी विभाग, महिला पुलिस, पीएसी के जवान और फायर ब्रिगेड के वाहन को तैयार किया गया। एसडीएम गजेंद्र सिंह और एएसपी दिगंबर कुशवाह ने इस अभियान की कमान संभाली। बड़ी संख्या में पुलिसबल के साथ करीब एक बजे बड़ी संख्या में पुलिस बल गिहार कालोनी के लिए रवाना हुआ। वहां पहुंचते ही पुलिस और पीएसी के जवानों ने घरों की तलाशी शुरू कर दी। कई घरों में तलाशी के दौरान छुपा कर रखे गए लहन को पुलिसकर्मियों ने नष्ट कर दिया। कार्रवाई से घबराए कुछ लोग पहले ही घरों में ताला लगाकर भाग चुके थे। लेकिन अधिकारियों ने घरों के दरवाजे तुड़वाकर उसमें रखी शराब को जब्त करने के साथ ही लहन को नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान घरों से पुरुष कुछ ही पलों में गायब हो गए। करीब एक घंटा तक चले इस अभियान के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।  
विज्ञापन


एसडीएम ने बरामद कराए कछुए
दबिश के दौरान एसडीएम गजेंद्र कुमार की नजर एक कच्चे मकान पर गई। शक होने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को तलाशी के आदेश दिए। वहां एक बडे़ टूटे बक्से में करीब 13 कछुए छुपाकर रखे गए थे। उन्हें जब्त करने के बाद वन विभागकर्मियों को सौंपे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से गायब मिला शातिर टेंपो
कार्रवाई के दौरान शहर कोतवाल शुजात हुसैन ने शराब तस्करी के कारोबार में संलिप्त टेंपो के घर भी दबिश दी लेकिन वो घर पर मौजूद नहीं था। तलाशी के दौरान घर में कुछ नहीं मिला। लेकिन घर खुला होने से इतना तो साफ था कि दबिश की सूचना मिलते ही घर बंद किए बिना ही भाग गया। 


दो होमगार्ड के साथ गईं महिला एसओ
महज एक महिला कांस्टेबल और दो होमगार्ड के साथ गिहार कालोनी में दबिश देने एसओ नीता सिंह गईं। हालांकि कम संख्या के बावजूद कई घरों में अकेले ही दाखिल हो गईं। कार्रवाई करते हुए छुपाकर रखा गया सैकड़ों लीटर लहन नष्ट किया। साथ ही कार्रवाई का विरोध कर रहीं महिलाओं पर भी काबू किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed