फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   chandrapur mein yuvak kee golee maarakar hatya

चंदरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
chandrapur mein yuvak kee golee maarakar hatya
पोस्टमार्टम पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर में गुरुवार को आखत डालने के समय दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एक पक्ष की ओर से 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर बाद थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर में सुनील हाल निवासी ग्राम नेकामऊ और सुरेंद्र पाल में होली पर आखत डालने के समय विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग की चपेट में आकर सुनील और उसका भतीजा विश्वप्रताप तथा दूसरे पक्ष का पवन प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर फायरिंग करने वाले लोग भाग गए। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई प्रदीप कुमार ने गांव के निवासी पवन, धर्मेंद्र, विपिन, यजवेंद्र, सुरेंद्रपाल, गौरव, उदयवीर, सोनू, सुखेंद्र, गुरुवचन, गीतम, जगवीर, भोजराज और हरिओम के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रदीप कुमार का आरोप है कि उक्त आरोपियों ने रंजिश के चलते आखत डालने के समय सुनील को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घायल पवन प्रताप की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। एसओ बेवर का कहना है कि सितंबर 2015 में भी दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शव विच्छेदन के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed