{"_id":"590cc04c4f1c1bd210441543","slug":"chaar-saal-kee-baalika-se-dushkarm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की बालिका से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Fri, 05 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात आरोपी ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार वहां पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने के बाद जमकर पिटाई कर दी। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक चार वर्षीय बालिका गुरुवार की रात करीब आठ बजे मौसी के घर से घर वापस लौट रही थी। तभी गांव निवासी आरोपी ऋषिराम ने उसे घर के समीप से गुजरते समय पकड़ लिया। बालिका का मुंह बंद कर उसे कमरे में ले गया वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आरोपी के घर के बाहर पहुंचे। दरवाजे खटखटाने पर आरोपी निकल कर भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बालिका की हालत देखते ही ग्रामीण माजरा समझ गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार सुबह जेल भेज दिया। वहीं घायल बालिका का मेडिकल कराया है।