फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Breaking the locks of the house's jewelery millions stolen cash

मकान के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण-नकदी चोरी

Thu, 02 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 02 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Breaking the locks of the house's jewelery millions stolen cash
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहल्ला आवास विकास कालोनी में बीती रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और नकदी चुरा ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जांच की। गुरुवार सुबह पीड़ित गृहस्वामी ने थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास में श्रीकुंवर मकान बनाकर रह रही हैं। पांच दिन पूर्व वो इटावा रिश्तेदारी में गई थी। किराएदार अजय यादव भी बुधवार को मकान में ताला लगाकर विधूना रिश्तेदारी में आयोजित कथा समारोह में शामिल होने गए थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने बीती रात मकान के ताले तोड़ दिए। अलमारी में रखे सोने के जेवर, दो किलो चांदी के सिक्के और आभूषण समेत 80 हजार की नकदी चोरी कर ली। किराएदार अजय के कमरों में रखे एक लाख के आभूषण, 27 हजार की नकदी, लैपटॉप, फ्रिज, कंप्यूटर और दो सिलेंडर भी चुरा ले गए। गुरुवार सुबह मकान के ताले टूटे देखकर मोहल्ले वालों ने गृहस्वामिनी को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक जांच करने के साथ ही पीड़ितों से जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed