{"_id":"57da9e3f4f1c1bc43ad47762","slug":"aslha-factory-raid-three-holding","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलाह फैक्ट्री पर छापा, तीन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलाह फैक्ट्री पर छापा, तीन पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग की सर्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला नैनी से पुलिस ने असलाह बनाने की फैक्ट्री को पकड़ने के साथ ही तीन कारीगरों को हिरासत में लिया है।
गुरुवार को एसपी देवरंजन वर्मा ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। बताया कि गांव नगला नैनी में थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ दबिश देकर असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ने के साथ ही तीन असलाह बनाने वाले कारीगरों को हिरासत में लिया था। एसपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बंटू शर्मी गांव नगला नैनी, अवधेश पुत्र श्रीपाल और सुभाष पुत्र रामसेवक निवासी गांव बीलपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से तीन तमंचा, सात अधबने तमंचा और असलाह बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चुनाव नजदीक आते ही अवैध असलाह की मांग बढ़ जाती है। इसीलिए तीनों तमंचा बनाने का काम कर रहे थे। वर्ष 2011 में भी उक्त आरोपी असलाह फैक्ट्री के साथ पकड़े जा चुके हैं। प्रेसवार्ता के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया। एसपी ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की।