फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   After the murder of the young man burned bodies

युवक की हत्या के बाद शव जलाया

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
After the murder of the young man burned bodies
भोगंाव। गांव छाछा में मंगलवार की रात एक युवक की हत्या करने के बाद उसका करब के ढेर में रखकर जला दिया। बुधवार सुबह आग से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने आग बुझाई तो इस सनसनीखेज घटना का पता चला। मरने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।   
विज्ञापन

एटा-कन्नौज मार्ग पर गांव छाछा में सड़क किनारे ब्रहमदत्त का मकान है और बुधवार सुबह करीब चार बजे उसके मकान के पास रखी करब में आग लगी हुई थी। पहले तो लोगों ने सोचा कि शायद कोई सर्दी से बचाव के लिए आग जलाकर ताप रहा है, बाद में दुर्गंध आने पर लोगों ने आग को बुझाया तो देखा कि उसमें एक युवक (20) का अधजला शव पड़ा था। जानकारी मिलने पर एसपी राकेश शंकर और एसडीएम महेश प्रकाश पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस  और ग्रामीणों ने का मानना है कि शव कहीं से बाहर से लाकर यहां जलाया गया है। शव को जलाने के लिए करब में कोई केमिकल भी डाला गया। घटनास्थल से पुलिस को एक शर्ट का टुकड़ा मिला है। इसमें सफेद बेस पर नीली और लाल लाइनें बनी हुई हैं। एसपी राकेश शंकर ने बताया कि शव के पास से मिले शर्ट के टुकड़े से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के किसी भी थाने में मृतक के हुलिए से मिलतेे युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं है। ऐसे में युवक कहीं बाहर का हो सकता है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में गांव के चौकीदार नेत्रपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।         
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed