{"_id":"579cebc74f1c1b002a21ec4b","slug":"addict-youths-broke-the-gate-of-the-atm-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी युवकों ने तोड़ा एटीएम बूथ का गेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी युवकों ने तोड़ा एटीएम बूथ का गेट
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के ज्योति तिराहे पर शुक्रवार की शाम नशेड़ी युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। सुरक्षागार्ड से हुई कहासुनी के बाद युवकों ने हाथापाई के साथ एटीएम बूथ का गेट भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि इस मामले में बैंक की ओर से कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। समाचार लिखे जाने तक बैंक अधिकारियों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
ज्योंति तिराहे पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ के पास तीन युवकों के काफी देर तक खड़े होेेने पर चौकीदार ने उनसे इसकी वजह पूछी, तो युवक उससे भिड़ गए। कहासुनी के बाद युवक चले गए। बताया जाता है कि कुछ देर बाद फिर से आए युवक और चौकीदार से झगड़ा करने लगे। इस दौरान नशे में धुत युवकों ने एटीएम बूथ का गेट भी क्षतिग्रस्त कर डाला। गेट का शीशा टूट गया। सूचना पर आई पुलिस ने राजीव गांधी नगर के रहने वाले तीन युवकों को हिरासत में ले रखा है। कोतवाली प्रभारी सुजात हुसैन ने बताया कि घटना एटीएम में तोड़फोड़ की नहीं है। झगड़े के दौरान बूथ के गेट का शीशी टूटा है। फिलहाल बैंक की ओर से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।