{"_id":"570fd7a44f1c1b673b4a6add","slug":"aaeeteeaee-ke-chhaatr-kee-golee-maarakar-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के छात्र की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीआई के छात्र की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम नगला बाग में बुधवार रात शौच करने गए छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिता ने थाने में ग्राम के ही तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी मृतक के दोस्त हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हत्या के पीछे किसी युवती से प्रेम प्रसंग का मामला भी बताया जा रहा है।
ग्राम नगला बाग निवासी संजय (22) बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे घर से शौच करने गया था। वह आईटीआई का छात्र था। तभी गांव के ही तीन युवकों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। काफी देर तक जब संजय नहीं लौटा तो घरवालों ने तलाश शुरू की। रात एक बजे मृतक के पिता सत्यप्रकाश को गांव के बाहर खेत में पुत्र का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। रात 1.30 बजे पिता सत्यप्रकाश ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
मृतक के पिता सत्यप्रकाश ने पड़ोस के रहने वाले शैलेंद्र, रामरतन, श्री कृष्ण निवासी नगला बाग के खिलाफ बेटे की हत्या करने की तहरीर दी है। सत्यप्रकाश ने कहा है कि उक्त तीनों युवकों ने ही संजय की गोली मारकर हत्या की है। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को शैलेंद्र ने संजय को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद बुधवार रात वारदात को अंजाम दिया। वहीं चर्चा है कि वारदात के पीछे किसी युवती से प्रेम प्रसंग का मामला है। यही कारण है कि संजय के खास दोस्त रहे शैलेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।