फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A death in a road accident, another wounded

सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
A death in a road accident, another wounded
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में एक साइकिल पर सवार दो लोग डीसीएम की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

एटा के सराय अगहत निवासी सोनेलाल (50) पुत्र भंगूलाल गांव के चौकीदार थे। रविवार की शाम वह साइकिल से अपने चचेरे भाई रामकिशन के साथ भोगांव से अपने गांव जा रहे थे। जब साइकिल छाछा-अलीगंज मार्ग पर ग्राम राजलपुर के समीप पहुंची तभी वह डीसीएम की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर इलाज के दौरान सोनेलाल की मौत हो गई। रामकिशन की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना परिवारीजनों को दी गई। सूचना पर सोमवार को परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed