फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   court acquitted four real brothers accused of molestation due to lack of testimony and evidence In Mainpuri

छेड़छाड़ के आरोपी चार सगे भाई बरी: झूठी गवाही देने पर महिला के खिलाफ कोर्ट ने दिया ऐसा आदेश, सभी रह गए सन्न

Tue, 27 Jun 2023 05:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 05:08 PM IST
सार

मैनपुरी में कोर्ट ने साक्ष्यों के आभाव में छेड़छाड़ के आरोपी चार सगे भाइयों को बरी कर दिया। साथ ही झूठी गवाही देने पर महिला के खिलाफ कोर्ट ने ऐसा आदेश दिया कि सभी सन्न रह गए।

विज्ञापन
court acquitted four real brothers accused of molestation due to lack of testimony and evidence In Mainpuri
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को छेड़छाड़ के एक मामले की सुनवाई की गई। इस दौरान अदालत ने पाया कि गवाही देने वाली महिला ने झूठी गवाही दी। इस पर स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के आदेश पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही छेड़छाड़ के आरोपी चार सगे भाइयों को बरी कर दिया गया।

विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र में नौ साल पहले एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी चार सगे भाइयों के मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा के न्यायालय में हुई थी। एक महिला ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में हुई। इस दौरान रिपोर्ट लिखाने वाली महिला ने पुलिस को दी गई गवाही का अदालत में दी गई गवाही में समर्थन नहीं किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दरोगा के बेटे पर सवार हुआ खून: पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर तड़पा-तड़पाकर मार डाला..खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

चार सगे भाइयों को बरी कर दिया गया

पीड़िता ने भी गवाही के दौरान आरोपियों को पहचानने से मना कर दिया। पीड़िता द्वारा पहचानने से मना करने पर घटना को संदिग्ध मानते हुए किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप से चारों भाइयों को बरी कर दिया गया। विशेष लोक अभियोजक शैलेंद्री राजपूत के प्रार्थना पत्र पर स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा के आदेश के बाद अदालत में ही झूठी गवाही देने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


यह भी पढ़ेंः- नौकरी नहीं मिली तो हो गया फ्रस्टेट: जरा सी बात पर पत्नी को दी दर्दनाक मौत...फिर तमंचे से उड़ा ली खुद की खोपड़ी

यह थी घटना

थाना कुर्रा क्षेत्र एक गांव में दस अप्रैल 2014 को गांव के ही चार सगे भाई प्रवेश, लक्ष्मण, सूरज, सुनील के खिलाफ एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट लिखाई गई थी। घटना के दो महीने बाद सात जून 2014 को लिखाई गई रिपोर्ट की जांच करने के बाद पुलिस ने चारों भाइयों को दोषी पाकर मुकदमे की सुनवाई करने के लिए चार्जशीट न्यायालय में भेज दी थी। किशोरी की मां की झूठी गवाही के बाद आरोपी बरी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed