{"_id":"58c1952a4f1c1ba23bdc438a","slug":"counting-nuances-to-voting-agents-teaching-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी सिखा रहे मतगणना एजेंटों को काउंटिंग की बारीकियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी सिखा रहे मतगणना एजेंटों को काउंटिंग की बारीकियां
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी सिखा रहे मतगणना एजेंटों को काउंटिंग की बारीकियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के अब मतगणना के लिए पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों द्वारा बनाए गए मतगणना अभिकर्ताओं को पार्टी तथा चुनाव कार्यालयों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मतगणना के दौरान चौकसी का प्रशिक्षण देते रहे। मतगणना अभिकर्ताओं की शंकाओं का समाधान भी वरिष्ठ नेताओं के साथ ही पूर्व विधायकों ने भी करके मतगणना के दौरान चौकसी बरतने को कहा।
जिले में 19 फरवरी को विधानसभा सीट मैनपुरी, भोगांव, करहल, किशनी के लिए मतदान हुआ था। मतदान के बाद 11 मार्च को चारों सीटों की मतगणना मंडी समिति में होनी है। मतगणना के लिए सभी प्रत्याशियाें ने मतगणना एजेंट बनाए हैं। मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना के लिए पास जारी कर दिए गए हैं। गुरुवार की दोपहर बाद से ही पार्टी तथा चुनाव कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं और मतगणना अभिकर्ताओं की गहमागहमी बनी रही। कार्यालयों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही पूर्व विधायक भी पहुंचे। मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना के दौरान बरती जाने वाली चौकसी की जानकारी दी गई। मतगणना अभिकर्ताओं को बताया गया कि मतगणना के दौरान किस तरह चौकसी बरती जानी है। अगर कहीं शंका है तो तत्काल आरओ को जानकारी देकर शंका का समाधान जरूर कराएं। विवाद की स्थिति से बचें। पराजित होने वाले प्रत्याशी तथा दल मतगणना के दौरान अपनी टिप्पणियों से दूसरे को तनाव में लाने की स्थिति पैदा कर सकते हैं।
सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा का कहना है विकास के नाम पर प्रदेश की जनता ने सपा को वोट किया है। समाज के हर वर्ग का सपा को समर्थन मिला है। सपा विकास के नाम पर ही प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने जा रही है। अन्य दलों को तो जनता ने विधानसभा चुनाव में पूरी तरह नकार दिया है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता का कहना है भाजपा के सुशासन को जनता आज भी याद करती है। सपा ने तो सरकारी धन से अपना और अपनों का ही विकास किया है। सपा शासन में कोई भी सुरक्षित नहीं रहा है। अधिकारियों ने सपा के एजेंट के रूप में काम किया है। भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।
बसपा जिलाध्यक्ष एसपीएस राणा का कहना है सपा को जनता ने इस बार आइना दिखा दिया है। बसपा शासन में समाज का हर वर्ग पूरी तरह सुरक्षित रहा है। सपा शासन में अधिकारियों की हत्या करने वाले खुलेआम घूमे हैं। सर्व समाज के विकास, गुंडाराज से मुक्ति के लिए जनता ने बसपा को जनादेश दिया है।