फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Corruption in the state government will be free: Ganga Charan

प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनेगी: गंगाचरण

Sun, 18 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 18 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Corruption in the state government will be free: Ganga Charan
प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनेगी: गंगाचरण - फोटो : अमर उजाला
आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टीजो भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी। ये कहना है भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत का।
विज्ञापन

उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचारियों के काले धन को समाप्त करने के लिए जो नोटबंदी का फैसला लिया है वह सराहनीय है। इसमें थोड़ी परेशानी जरूर हुई। सपा सरकार और इससे पूर्व की बसपा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को चरम पर कर दिया। पूरे प्रदेश में लूट, छिनैती, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। इन्हें रोकने में प्रदेश सरकार अक्षम रही। अपराधों से आजिज आ चुकी प्रदेश की जनता ने अब प्रदेश में भाजपा की निष्पक्ष सरकार बनाने का मन बना लिया है। 2017 में भाजपा की सरकार बनेगी। विशिष्ट अतिथि गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा 14 वर्ष का वनवास पूरा कर चुकी है। मैनपुरी समेत पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। समाजवादीयों को समाजवाद की परिभाषा ही नहीं पता है। इस अवसर पर भाजपा नेता रामनरेश अग्निहोत्री, लालू वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किशनी व भोगांव के मंडलाध्यक्षों के साथ जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, रमा तिवारी, अरविंद तोमर, सरितकांत भाटिया, अन्नू बैस, राहुल राठौर, प्रदीप चौहान, महाराज सिंह लोधी, विजय सिंह, संदीप कठेरिया, सुनील जाटव, रनवीर बघेल, अभिलाख राजपूत, शिवदत्त भदौरिया, बलवीर धनगर, सौरभ दुबे, शेर सिंह भदौरिया, अनुराग पांडेय, सुमित सिकरवार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामेश्वर दयाल राजपूत और संचालन कलक्टर सिंह राजपूत ने किया। वहीं भाजपा के मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि करहल-मैनपुरी विधानसभा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन 20 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed