फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Container mounts divider near a sharp curve.

Mainpuri News: घुमावदार मोड़ के पास डिवाइडर पर चढ़ा कंटेनर

Wed, 12 Aug 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 12 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Container mounts divider near a sharp curve.
फोटो 23 दन्नाहार नहर पुल के पास बीच सड़क पर खड़ा कंटेनर। संवाद
दन्नाहार। तहसील सदर क्षेत्र में दन्नाहार नहर पुल के पास मंगलवार की रात 2 बजे शिकोहाबाद से आए कंटेनर चालक को घुमावदार मोड़ पर सड़क का अंदाज नहीं लगा। कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक ने कंटेनर को दूसरी तरफ काटना चाहा तभी बीच सड़क पर सॉफ्ट टूटने से पीछे के दोनों टायर पंचर हो गए।
विज्ञापन

कंटेनर के बीच सड़क पर खड़ा होने से घिरोर मैनपुरी लेन बंद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डिवाइडर के अगले कट पर बैरियर लगाकर दूसरी लाइन से वाहनों को निकाला। घुमावदार मोड़ पर हाइड्रा से बुधवार की सुबह 7 बजे कंटेनर को हटवाकर घिरोर मैनपुरी लेन पर यातायात चालू कराया गया। कंटेनर चालक परवेज ने बताया कि मोड़ पर सड़क का अंदाज ही नहीं लगा। कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया। अगर दूसरी तरफ कंटेनर न घूमता तो पास में ही बहती नहर में गिर जाता। वह रोहतक से चॉकलेट लोड कर पटना जा रहा था।
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के रहने वाले गौरव मिश्रा, रवींद्र मिश्रा, वेदप्रकाश दुबे, अनुराग मिश्रा का कहना है कि सड़क पर घुमावदार मोड के पास सड़क किनारे रिफ्लेक्टर और संकेतक नहीं हैं। कोई बैरिकेडिंग भी नहीं लगी होने से आए दिन इस मोड़ पर हादसे होते रहते है। अमर उजाला ने मोड़ पर न कोई संकेतक, न डिवाइडर, न रिफ्लेक्टर की खबर को कुछ दिन पहले प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed