फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   constable posted in Mainpuri consumed poisonous substance while talking to his wife on phone

UP News: कांस्टेबल फोन पर पत्नी से कर रहा था बात, बोला- मरने जा रहा हूं...और खा लिया जहरीला पदार्थ

Wed, 12 Jul 2023 06:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 06:07 PM IST
सार

मैनपुरी में 112 में तैनात कांस्टेबल फोन पर पत्नी से बात कर रहा था। इसी समय कुछ कहासुनी हो गई। इस पर वह पत्नी से बोला कि मरने जा रहा हूं। जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
constable posted in Mainpuri consumed poisonous substance while talking to his wife on phone
UP Police Constable - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में  मंगलवार की शाम 112 में तैनात आरक्षी का पत्नी से फोन पर बात करते समय विवाद हो गया। तकरार के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होते ही थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


आगरा के कागरौल थाना क्षेत्र निवासी केशव सिंह वर्ष 2018 बैच का आरक्षी है। वर्तमान में उसकी तैनाती यूपी 112 कुर्रा थाना क्षेत्र में है। थाने में ही बने कमरे में वह रहता है। मंगलवार की शाम को वह अपने कमरे में था। वह फोन पर पत्नी से बात कर रहा था। इसी समय किसी बात को लेकर पत्नी से तकरार हो गई। फोन पर बात करते हुए ही आरक्षी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हिमाचल में तबाही: पत्नी संग लापता टूर कंपनी के मैनेजर से हुआ संपर्क, बताया 55 घंटे का वह खौफनाक मंजर
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षी ने फोन पर बात कर रही पत्नी को भी बता दिया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद फोन काट दिया। कुछ देर बाद आरक्षी द्वारा जहर खाने की जानकारी थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को हुई। उन्होंने आनन-फानन आरक्षी को मेडिकल कॉलेज, सैफई में भर्ती कराया। थाना पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। मेडिकल कॉलेज में आरक्षी का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः- आगरा में नकली की भरमार: फल-फूल रहा नशे का कारोबार, पकड़ी गई थी पांच करोड़ की दवा, बांग्लादेश तक फैली जड़ें

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरक्षी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पूछने पर आरक्षी द्वारा अभी कोई वजह नहीं बताई जा रही है। हालत अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed