फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Congress workers protest against termination of Rahul Gandhi membership of Parliament in Mainpuri

Mainpuri: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले- आवाज दबाने को खत्म की गई राहुल गांधी की संसद सदस्यता

Tue, 28 Mar 2023 07:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 07:55 PM IST
सार

राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में मैनपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च निकाला। नगर पालिका पहुंचकर गांधी प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
 

विज्ञापन
Congress workers protest against termination of Rahul Gandhi membership of Parliament in Mainpuri
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च निकाला। नगर पालिका पहुंचकर गांधी प्रतिमा के नीचे धरना दिया। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज बंद की जा रही है। देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं।

विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया। कांग्रेस कार्यालय से मंडी धर्मदास, सिटी पोस्ट आफिस, संता बसंता चौराहा, बजाजा बाजार, घंटाघर चौराहा होते हुए नगर पालिका पहुंचे। गांधी प्रतिमा के पास नारेबाजी करने के बाद धरना दिया।

विज्ञापन

आवाज दबाने को खत्म की गई संसद सदस्यता 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री से जवाब मांग रहे थे। उनकी आवाज दबाने के लिए उनकी संसद से सदस्यता समाप्त कर दी गई। भाजपा सरकार अपना विरोध करने वालों को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से धमका रही है। इस मौके पर अनिल पालीवल, कैलाश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश दुबे, भीमसेन कठेरिया, सहाबुद्दीन सिद्दीकी, लज्जावती शाक्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed