फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Congratulatory songs sung to welcome Lord Jesus, church decorated like a bride

Mainpuri News: प्रभु यीशु के स्वागत में गाए बधाई गीत, दुल्हन की तरह सजाया चर्च

Wed, 24 Dec 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 24 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Congratulatory songs sung to welcome Lord Jesus, church decorated like a bride
फोटो 42 क्रिसमस के लिए शहर के कचहरी रोड स्थित चर्च में की गई सजावट। संवाद
मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड स्थित गिरजाघर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु के स्वागत में गीत गाए। सुख-शांति की प्रार्थना कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। क्रिसमस के लिए गिरजाघर में रंग-बिरंगी लाइट और झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात 10 बजे से लेकर 12 बजे तक चर्च में कार्यक्रम हुए। इसके बाद रात 12 बजे विशेष प्रार्थना हुई। लोगों ने मोमबत्तियां जलाईं और एक-दूसरे को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की बधाई दीं। छोटे-छोटे बच्चे रंगे बिरंगे कपड़े पहनकर सेंटा क्लॉज बनकर चर्च पहुंचे और उपहार दिए।
विज्ञापन

शहर के मिशन कंपाउंड स्थित ईसाई समाज के लोगों ने घर पर केक काटकर ईसा मसीह का जन्मोत्सव मनाया। घरों को रंग-बिरंगी झालरों और सितारों से सजाया गया। इसके अलावा घरों में क्रिसमस ट्री सजाए गए। पादरी दिनेश सहाय ने बताया कि चर्च में 25 दिसंबर को सुबह 10.30 क्रिसमस आराधना का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेकेट्री ज्योति मैसी ने क्रिसमस कार्यक्रम के तहत 26 दिसंबर को खेलकूद प्रतियोगिता, 27 दिसंबर को क्रिकेट मैच, 28 दिसंबर को चर्च आराधना, 31 दिसंबर की मध्य रात्रि विशेष आराधना और 1 जनवरी को सुबह 10 बजे नववर्ष आराधना एवं दोपहर दो बजे मेला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed