फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Congratulates Jesus is born

यीशु का जन्म होते ही दी बधाई

Sat, 24 Dec 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 24 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congratulates Jesus is born
यीशु का जन्म होते ही दी बधाई - फोटो : अमर उजाला
प्रभु यीशु के जन्म के लिए शनिवार को दिनभर मसीह समाज तैयारियां करता रहा। चर्च को सजाया गया। घरों में क्रिसमस ट्री को सजाया गया। वहीं बच्चों के लिए गिफ्ट आदि भी खरीदे गए। रात में प्रभु के जन्म लेते ही मसीह समाज के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और मिष्ठान वितरण किया।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर मसीह समाज के लोग सेंटेनियल चर्च और घरों में सजावट करते रहे। पादरी विशाल चरन ने कहा कि प्रभु के जन्म के अवसर पर उनका स्वागत करने के लिए लोग काफी समय से तैयारियां कर रहे थे। सजे-संवरे उत्साहित स्त्री-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे माहौल को खुशनुमा बनाए हुए थे।
विज्ञापन

शनिवार की मध्य रात्रि को पादरी ने बाइबिल का पाठ कराया। क्रिसमस पर घर-घर धार्मिक गीत गाए गए। क्रिसमस पर चर्च के अलावा कान्वेंट स्कूलों और घरों को बिजली के झालरों से सजाया गया। पेड़ों पर भी छोटे-छोटे बल्बों को जलाकर रोशनी की गई। क्रिश्चियन समाज के सभी घरों में स्टार आकृति वाला कंडील झिलमिलाता हुआ नजर आया। विद्युत सजावट से जगमगाते चर्च पर मसीह समाज के लोगों ने आतिशबाजी भी की। मसीह गीतों का आयोजन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर प्रभु यीशु के जन्मदिन की बधाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

               

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed