{"_id":"69fb7fbb67b047072d0b78e6","slug":"complaint-made-to-the-district-magistrate-for-stopping-the-drainage-of-water-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-158873-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पानी की निकासी रोकने पर जिलाधिकारी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पानी की निकासी रोकने पर जिलाधिकारी से की शिकायत
Wed, 06 May 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 06 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो 27 कलेक्ट्रेट पर परिजन के साथ ज्ञापन देने पहुंची पीड़िता कृष्णा देवी। संवाद
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला नगला रते निवासी एक महिला घर के पानी को नाली में पहुंचाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है। बुधवार को पीड़िता ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। जिलाधिकारी ने ईओ बुद्धिप्रकाश को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मोहल्ला नगला रते निवासी कृष्णा देवी पत्नी सतीश सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके पैतृक बंटवारे में घर के पानी की निकासी और रास्ते के लिए 24 फीट लंबा और पांच फीट चौड़ा रास्ता छोड़ा गया था। इस रास्ते को एक हिस्सेदार जबरन बंद करना चाहते हैं। इसके चलते उसके घर का पानी सरकारी नाली में नहीं पहुंच पा रहा है।
पीड़िता ने अधिकारियों को बताया कि जब वह पानी निकासी का प्रयास करती है तो नामजद उसे मारपीट की धमकी देते हैं। कई बार उसके साथ गाली-गलौज भी कर चुके हैं। जिलाधिकारी ने महिला की बात सुनने के बाद ईओ नगर पालिका बुद्धिप्रकाश को जांच कर समस्या का समाधान करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।