फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Come Together, the votes injury

आओ सब मिलकर करें वोट की चोट

Thu, 09 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 09 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Come Together, the votes injury
आओ सब मिलकर करें वोट की चोट - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को नगर के बैंक कालोनी स्थित जैक एंड जिल स्कूल में छोटे बच्चे ने अमर उजाला की बाल विधानसभा चुनाव की मुहिम में मतदान कर सभी को मिलकर वोट की चोट करने का संदेश दिया। वहीं बुधवार को नगर के राजा बाग स्थित बालाजी ग्लोबल एकेडमी में लगे मॉकपोल में गुरुवार को बच्चों की होमवर्क में करीब 2500 अभिभावकों ने हस्ताक्षर कर मतदान करने का संकल्प लिया है। अमर उजाला की मतदान प्रतिशत बढ़ाने की ये मुहिम लगातार जारी है।
विज्ञापन


गुरुवार को नगर के बैंक कालोनी स्थित जैक एंड जिल प्ले स्कूल में अमर उजाला का बाल विधानसभा चुनाव 2017 का मॉकपोल आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने स्कूल में तैयार किए गए मतदान केंद्र पर लाइन में खडे़ होकर मतदान की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मासूम बच्चे जहां लाइन में खडे़ अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। वहीं बूथ अधिकारी बनकर बैठा बच्चा उंगली पर स्याही लगा रहा था।  
विज्ञापन


बालाजी ग्लोबल एकेडमी में लगे बाल विधानसभा 2017 के मतदान केंद्र पर जुटे मासूम बच्चों ने मॉकपोल में भाग लिया। बच्चों ने वहां बनाए गए मतदान केंद्र पर बाकायदा वोट डालने की सभी प्रक्रियाएं निभाते हुए मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम सृष्टि व श्रेया का कहना था कि वह घर जाकर मम्मी पापा से कहेगी आप वोट डालने जरूर जाना। मृत्युंजय और अनीशा का कहना था कि टीचर ने उन्हें बताया कि मतदान करना बहुत जरूरी है। विद्यालय प्रबंधक कल्पना मिश्रा का कहना था कि विद्यालय में करीब एक हजार से अधिक बच्चे हैं। सभी की होमवर्क बुक पर संकल्प लिखकर दिया गया है। सभी बच्चे शुक्रवार को उस पर अभिभावकों के हस्ताक्षर कराकर लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed