फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Colourful programs open sports competitions

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज

Wed, 26 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 26 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Colourful programs open sports competitions
खेलकूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नेहरू स्टेडियम में बेसिक स्कूलों की 33वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और सलामी देकर किया। इसके बाद कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिताओं को आगे बढ़ाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें सभी ब्लाकों के बेसिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से प्रतिभाएं निखरती हैं। छात्र-छात्राएं मन लगाकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें ताकि मंडल स्तर पर पहुंच सकें।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला गहियर की छात्राओं ने पीटी कर दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। लगभग एक दर्जन से अधिक स्कूलों के  छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहले दिन जिम्नास्टिक प्राथमिक व जूनियर बालक व बालिका चारों में मैनपुरी विकास खंड के नगला मूले के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कुरावली विकास खंड दूसरे स्थान पर रहा। लंबीकूद प्राथमिक बालक वर्ग में संजेश जागीर, अभिजीत कुरावली, मिथुन सुल्तानगंज, बालिका वर्ग में रागिनी सुल्तानगंज, परी मैनपुरी, शिवानी बरनाहल, लंबीकूद जूनियर बालक बालक वर्ग में पंकज बरनाहल, आशीष बेवर, उदयराज जागीर, बालिका वर्ग में नाजमा बरनाहल, डोली जागीर, कविता मैनपुरी, ऊंचीकूद जूनियर बालक वर्ग में देवेंद्र कुरावली, आदित्य मैनपुरी, मोनू जागीर, बालिका वर्ग में उर्मिला कुरावली, प्रतिमा बरनाहल तथा मोनिका बेवर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं प्राथमिक वर्ग कबड्डी में जागीर विकास खंड प्रथम तथा मैनपुरी दूसरे स्थान पर रहा।

बेसिक शिक्षाधिकारी रामकरन यादव ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं जिला स्काउट गाइड कैप्टन पूनम गुप्ता और व्यायाम शिक्षिका चुन्नी देवी ने सभी को बैच और कैप लगाकर रैली में शामिल किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश चतुर्वेदी और पीटीआई राकेश कुमार ने किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी भारती शाक्य, रामशंकर कुरील, अवनीश यादव, शंकरदयाल नामदेव, मनेंद्र यादव, सर्वेश यादव, क्रीड़ाधिकारी पीके गुप्ता, रामप्रकाश मौर्या, साधना अंबेश, राजेंद्र सिंह, मधु, राजीव यादव, महेंद्र प्रताप सहित सभी व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed