फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Color will come out of the hammer, beautiful masks are attracting children.

Mainpuri News: हथौड़े से निकलेगा रंग, बच्चों को लुभा रहे सुंदर मुखौटे

Sun, 01 Mar 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 01 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Color will come out of the hammer, beautiful masks are attracting children.
फोटो 15 एक दुकान से पिचकारी खरीदते ग्राहक। संवाद - फोटो : Samvad
मैनपुरी। रंगों के पर्व होली का उत्सव अब पूरी तरह नजर आने लगा है। त्योहार के नजदीक आते ही बाजारों में पिचकारी, मुखौटे और टोपी आदि की बिक्री ने जोर पकड़ लिया है। विभिन्न प्रकार के डिजाइन की पिचकारियां खरीदारों को लुभा रही हैं। इनमें हथौड़ा, गदा, कुल्हाड़ी, फरसा और गिटार सहित पिचकारियों बच्चों को पसंद आ रही हैं। वहीं, सुंदर मुखौटे उन्हें खासा लुभा रहे हैं।शहर के बाजारों में होली का उल्लास दिखाई दे रहा है। दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियों के साथ मुखौटों, टोपी और चश्मे की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। बाजार में हथौड़ा, कुल्हाड़ी, फरसा, गदा, गिटार, बंदूक, ड्रैगन और कैप्टन अमेरिका डिजाइन की पिचकारियां उपलब्ध हैं, जो बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं। इसके अलावा बच्चियों के लिए यूनीकॉर्न वाली पिचकारी उपलब्ध है। होली के लिए बाजारों में अलग-अलग डिजाइन के मुखौटे सजे हुए हैं। इसमें मनी हीस्ट, हैकर, लोमड़ी, शेर और बिल्ली और भूत वाले मुखौटों की भरमार है। ये मुखौटे बच्चों में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। युवाओं के राजस्थानी और हंटर टोपी, बिग के साथ डिजाइनर चश्मे की भरमार हैं, युवा इनकी खरीदारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


----



राजस्थानी टोपी युवाओं की पहली पसंद

होली के लिए बाजारों में विभिन्न प्रकार की टोपियां और चश्मे उपलब्ध हैं। इस बार युवाओं को राजस्थानी टोपी खूब पसंद आ रही है। केसरिया चुनरी कपड़े से बनी ये टोपियां युवाओं के सिर पर सजेंगी। इसके अलावा हंटर टोली, रंग-बिरंगी बाल बिग और डिजाइनर चश्मे भी युवाओं को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन

पिचकारी के प्रकार और कीमत
हथौड़ा -120 रुपये
कुल्हाड़ी -120 रुपये
फरसा -110 रुपये
गदा -130
गिटार -250 रुपये
बंदूक -280 रुपये
ड्रैगन -150 रुपये
कैप्टन अमेरिका -300 रुपये
यूनिकॉर्न -350 रुपये

----

मुखौटे और उनके दाम

मनी हीस्ट -50 रुपये
हैकर -60 रुपये
लोमड़ी -50 रुपये
शेर -60 रुपये

बिल्ली -50 रुपये

राजस्थानी टोपी -50 रुपये

फोटो 15 एक दुकान से पिचकारी खरीदते ग्राहक। संवाद

फोटो 15 एक दुकान से पिचकारी खरीदते ग्राहक। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed