फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Collided with another bike, two killed

आपस में टकराईं बाइकें, दो की मौत

Tue, 07 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 07 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Collided with another bike, two killed
तीर्थयात्री की मौत - फोटो : अमरउजाला
थाना करहल क्षेत्र में हेलमेट न पहनने की कीमत दो युवकों को जान गंवाकर चुकानी पड़ी। बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


थाना करहल क्षेत्र के गांव गोटपुर निवासी मनोज कुमार चचेरे भाई मानपाल और साथी नवाब सिंह निवासी खेड़ा धौलपुर जिला इटावा के साथ मंगलवार सुबह गांव मीठेपुर के समीप स्थित ढाबे पर पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद मनोज ने भाई मानपाल को गांव के बाहर छोड़ दिया। बताते हैं कि इसके बाद मनोज ने नवाब के साथ होटल पर शराब पी। बाद में नवाब को गांव मीठेपुर के समीप एनएच-2 से छोड़ने इटावा जा रहा था। इसी दौरान करीब 10:30 बजे गांव के समीप ही सामने से तेजगति में आती दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार सरजू (22) निवासी गांव बछेली फीरोजाबाद और मनोज (35) की मौत हो गई। नवाब (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि मृतक सरजू बहन को ससुराल इटावा छोड़कर वापस घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सैफई भेज दिया। मृतकों का पोस्टमार्टम देर रात इटावा में हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने दिखाई संवेदनहीनता
नौरमई। हादसे के  दौरान सरजू और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन थाना करहल पुलिस ने घायल के साथ ही मृतकों को भी जिंदा बताकर सैफई रवाना कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना पुलिस ने इस मामले में संवेदनहीनता का परिचय दिया है। लिखापढ़ी न करनी पड़े इसलिए पुलिस ने मृतकों को जान बूझकर दूसरे जिले भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed