फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   CMS does not answer the throat

सीएमएस का जवाब नहीं उतर रहा गले

Mon, 22 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Mon, 22 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
CMS does not answer the throat
सीएमएस का जवाब नहीं उतर रहा गले - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में बिना निर्माण भुगतान मामले में सीएमएस ने डीएम को पत्र भेज अपना जवाब दिया है। इसमें कहा है कि जो भुगतान हुआ है उससे ओटी और ब्लड बैंक में टाइल्स लगवाए गए हैं। जबकि न तो ओटी में और न ही ब्लड बैंक में टाइल्स लगाए गए हैं। जबकि ब्लड बैंक इंचार्ज कई बार सीएमएस को पत्र भेजकर टाइल्स लगवाने की मांग कर चुके हैं। इसके चलते सीएमएस का जवाब गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में टीनशेड के लिए आई धनराशि का भुगतान बिना निर्माण के ही इटावा निवासी संजय नामक व्यक्ति को कर दिया गया। इसकी खबर छपने के बाद सीएमएस ने जिला अस्पताल में टीनशेड डलवा दिया, लेकिन मामले में डीएम से सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा था। सीएमएस ने डीएम को जो जवाब भेजा है उसमें कहा है कि टीनशेड का कोई भुगतान नहीं किया गया है। इटावा निवासी संजय सक्सेना को जिला अस्पताल के ओटी व ब्लड बैंक में विक्ट्रीफाइट टाइल्स लगवाने का ठेका दिया था यह ओटी और ब्लड बैंक में लगवाई गई हैं। सीएमएस ने अपने जवाब में यह बात स्वीकार की है कि दो लाख के स्थान पर एक लाख 87 हजार 250 रुपये का ही भुगतान किया गया है। जवाब में यह भी स्वीकारा है कि अभी काम पूरा नहीं हुआ है। इससे सीएमएस खुद ही फंसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि जिला अस्पताल की ओटी और ब्लड बैंक में सीएमएस द्वारा टाइल्स लगवाए जाने की बात कही गई है, लेकिन लगवाए नहीं गए हैं। वहीं जिला अस्पताल के कर्मचारियों की बात माने तो सीएमएस डा. एके उपाध्याय ने कोई टाइल्स नहीं लगवाए हैं। वहीं जब इस संबंध में ब्लड बैंक प्रभारी टीसी भारती से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह कई बार पत्र भेजकर ब्लड बैंक में टाइल्स लगवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक टाइल्स नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed