फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   clerk has been suspended by Superintending Engineer who has been absent for nine months in Mainpuri

Mainpuri: बिना सूचना नौ महीने से कार्यालय नहीं आ रहा बाबू, अनुशासनहीनता पर किया गया निलंबित

Wed, 01 Feb 2023 03:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 03:54 PM IST
सार

मैनपुरी में अधीक्षण अभियंता ने बाबू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया। बाबू बिना किसी सूचना के नौ महीने से गैरहाजिर चल रही था। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बाद भी संपर्क नहीं हो सका। इस पर अधीक्षण अभियंता ने कार्रवाई का चाबुक चलाया।

विज्ञापन
clerk has been suspended by Superintending Engineer who has been absent for nine months in Mainpuri
suspended demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी में नौ माह से लगातार अनुपस्थित चल रहे बाबू को अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल आगरा ने निलंबित कर दिया। कई बार पते पर डाक से निलंबन आदेश भेजा गया, लेकिन स्वीकार नहीं हो सका। इसके बाद निलंबन आदेश संबंधित कर्मचारी के सेवा पुस्तिका में दर्ज पते पर चस्पा करा दिया गया है।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता नलकूप खंड कार्यालय में विष्णु कुलश्रेष्ठ कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। 30 अप्रैल 2022 से वह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। कार्यालय की तरफ से कई बार उनसे  पत्राचार करने का प्रयास किया गया, लेकिन सेवा पुस्तिका में दर्ज पते पर पत्र रिसीव नहीं हो सका। बिना सूचना अनुपस्थित रहने को घोर लापरवाही मानी गई। इसके चलते अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल आगरा ने उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


निलंबन के दौरान उन्हें नलकूप खंड आगरा संबद्ध किया गया है। निलंबन का आदेश कार्यालय से उनके सेवा पुस्तिका में दर्ज पते पर चस्पा कराया गया है। इसमें तत्काल उन्हें नलकूप खंड आगरा कार्यालय पर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed