फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Cleanliness drive run by the municipality in Azad Nagar

आजाद नगर में पालिका ने चलाया सफाई अभियान

Fri, 24 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 24 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive run by the municipality in Azad Nagar
आजाद नगर में पालिका ने चलाया सफाई अभियान - फोटो : अमर उजाला
सरकार बदलने के साथ अफसरों की कार्यशैली भी बदल गई। शुक्रवार को पालिका प्रशासन की टीम ने आजाद नगर में सफाई अभियान चलाया। वहीं कोर्ट के आदेश पर गोला बाजार से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ईओ रामपाल पालिका की टीम के साथ नगर के आजाद नगर कालोनी पहुंचे। वहां सफाई कर्मचारियों की टीम ने नालियों की सफाई का काम कराया। साथ ही सड़कों पर लगे गंदगी के ढेर को हटवाया। मच्छरों से निजात के लिए फॉगिंग कराई। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी सही कराया। इससे लंबे समय से परेशानियों से जूझ रहे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। टीम में जेई राजीव यादव, विशेष बाबू, सतीश बाबू, धर्मेंद्र सहित सफाई नायक मौजूदर रहक सफाई कर्मचारियों से कार्य कराया।
विज्ञापन

इसके बाद ईओ टीम के साथ गोला बाजार पहुंचे। यहां कोर्ट के आदेश पर अवैध रूप से हुए अतिक्रमण को हटवाया। उल्लेखनीय है कि गोला बाजार में सामुदायिक विकास केंद्र बनना है। यहां पर गोला बाजार निवासी विनोद कुमार कब्जा किए हुए थे। इसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा था। इसमें पालिका जीत गई। कोर्ट ने पालिका को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। इस पर शुक्रवार को ईओ , जेई ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। अब शीघ्र सामुदायिक विकास केंद्र का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

विकासखंड सुल्तानगंज के देवगंज की महिला समिति की महिलाओं ने गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। ब्लाक कोआर्डिनेटर स्वच्छता समिति रंजना चौहान ने देवगंज में ग्रामीणों को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों से अवगत कराते हुए खुले मेें शौच न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा जो लोग अपने घराें को साफ व स्वच्छ रखते है वही खुले मैदान में शौच को जाते हैं। हम सांस की बीमारियों को निमंत्रण देते हैं। मलमूत्र पर बैठने वाली मक्खियां खाने में बैठती हैं। खुले में शौच करने से गंदगी फैलती है। शौचालय बनाकर बीमारियों के साथ ही शर्म से भी बचा जा सकता है। बैठक में  प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम सिंह, रंजना चौहान, आशीष मिश्रा, विजय सिंह, कोतवाल सिंह शाक्य आदि मौजूद थे।

रूवार को मुख्यमंत्री के द्वारा लखनउ मे हजरतगंज थाने का अचानक निरीक्षण करने का असर कुसमरा पुलिस चौकी पर भी दिखायी दिया। जहां पुलिस कर्मियों ने पूरे दिन सफाई अभियान चलाकर मालखाना,आंफिस,वैरिग,मैस व परिसर की सफाई की। पुलिस ने चौकी खडे वाहनो को लाइनवार पीछे लगवाकर उनकी भी सफाई करायी। सफाई व्यवस्था को देखकर लोगो मुख्यमंत्री को वधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed