{"_id":"69ed113c1b725847ad0e5748","slug":"clean-your-ears-regularly-cases-of-ear-pain-are-on-the-rise-mainpuri-news-c-163-1-eta1004-149679-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: नियमित करें कान की सफाई, बढ़ रहे दर्द के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: नियमित करें कान की सफाई, बढ़ रहे दर्द के मरीज
Sun, 26 Apr 2026 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सबसे अधिक कान दर्द के मरीज उपचार ले रहे हैं। चिकित्सक उपचार के साथ सलाह भी दे रहे हैं। बताया कि कान में गंदगी की वजह से दर्द होने लगता है। वहीं कान के पर्दे में छेद होने पर मवाद जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया यहां हर रोज 100 मरीजों को उपचार दिया जा रहा हैं। इसमें 50 मरीज कान में मवाद, पानी आने, दर्द और सुनाई कम देने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बताया कि गर्मी में बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण तेजी से फैलते हैं, जिससे कान की पुरानी समस्याएं दोबारा हो जाती हैं। जिन लोगों के कान में छेद है या लंबे समय से संक्रमण बना हुआ है उनमें मवाद आने की समस्या ज्यादा देखी जा रही है। बताया कि दूषित पानी के संपर्क में आने व नहाते समय पानी का कान में चले जाने से भी दिक्कतें हो जाती है। ऐसे मरीजों को उपचार के साथ सलाह भी दी जा रही है।