{"_id":"689b31789078efbb24016f0b","slug":"clash-in-the-dispute-of-holika-dahan-place-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: होलिका दहन स्थल के विवाद में टकराव...दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और पथराव, युवती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: होलिका दहन स्थल के विवाद में टकराव...दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और पथराव, युवती समेत तीन घायल
Tue, 12 Aug 2025 05:52 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 12 Aug 2025 05:52 PM IST
सार
होलिका दहन स्थल के विवाद को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। जमकर मारपीट हुई। इसमें युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
टकराव में घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के करहल के गांव उरथान में होलिका दहन स्थल के विवाद में सोमवार दोपहर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। मारपीट में एक युवती सहित तीन लोग घायल हुए हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
गांव के जितेंद्र और राधा देवी पक्ष के बीच होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद चला आ रहा है। जितेंद्र पक्ष की ओर से थाने में दी गई तहरीर में आरोप है कि सोमवार को प्रधान ने बिना किसी विवाद के नींव भरा दी थी। तभी विपक्षी वहां आए और नींव उखाड़ने लगे, मना करने पर ईंट पत्थर चलाए।
मारपीट में उनके पक्ष से बबलू और आदित्य घायल हो गए। दूसरे पक्ष से राधा देवी ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनके घर के सामने विपक्षी नींव खोद कर रास्ता बंद कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई करते हुए पथराव किया। हमले में पुत्री कविता घायल हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी एक पक्ष की तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।