फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Claims failed: Faster copies of board exams

दावे फेल: बोर्ड परीक्षा में हुई जमकर नकल

Thu, 16 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 16 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Claims failed: Faster copies of board exams
दावे फेल: बोर्ड परीक्षा में हुई जमकर नकल - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती का असर दिखा। इसके चलते पहले दिन ही 9328 परीक्षार्थियेां ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि यह परीक्षा हिंदी विषय की थी। वहीं सत्ता परिवर्तन होने के चलते विभागीय अधिकारियों में भी हलचल रही। पूरे दिन विभागीय अधिकारी और सचल दल केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। वहीं अधिकारियों के दावे भी हवा में उड़ गए और परीक्षा के पहले दिन ही कई परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल कराई गई।
विज्ञापन


गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी के पेपर में बड़ी संख्या में  परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इसका एक कारण सत्ता परिवर्तन के चलते निजाम बदलना रहा। वहीं परीक्षा के पहले ही अव्यवस्थाओं का बोलबाला दिखा। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्रों और अटेंडेंस शीट पर फोटो नहीं थे।  इसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। इनके आधार कार्ड आदि प्रमाणपत्रों से मिलान करवाने के बाद ही परीक्षा दिलाई गई। यह 11 छात्र क्रिश्चियन इंटर कालेज के थे। इनका केंद्र आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय में पड़ा था।  
विज्ञापन


सरल पेपर देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे
हाईस्कूल हिंदी का सरल पेपर देख विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। हाईस्कूल की छात्रा पूजा का कहना है कि पेपर से काफी प्रश्न आएं हैं। इसलिए उसका पेपर काफी अच्छा हुआ। कुमारी प्रतिज्ञा ने बताया कि प्रश्नपत्र में काफी सरल प्रश्न आए थे। हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं इंटर की छात्रा कायनात बताया कि इंटरमीडिएट हिंदी का पेपर काफी अच्छा हुआ। एक नंबर के सभी प्रश्न उसके तैयार किए हुए आए। मोहनी ने बताया कि तैयारी के अनुसार ही पेपर आया। उसका पेपर 15 मिनट पहले ही हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


9328 ने छोड़ी परीक्षा
जिले में इस बार हाईस्कूल में 46684 विद्यार्थियों ने फार्म भरा है। इसमें पहले दिन ही 9328 परिक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। वहीं उपस्थित छात्रों की संख्या 37356 रही। इस प्रकार करीब 30 प्रतिशत बच्चों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी। पहले ही प्रश्नपत्र में इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति को लेकर अधिकारी भी चौंक रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह निजाम बदलने का असर है। वहीं शाम की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई।

नकल कराने को तीन से पांच हजार मांग रहे हैं

 किशनी, कुसमरा और बेवर क्षेत्र में कई केंद्रों पर नकल की सूचना मिली। वहीं किशनी क्षेत्र के परीक्षार्थियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नकल के नाम पर उनसे तीन से पांच हजार रुपये तक की मांग की जा रही है। पैसे न देने पर उन्हें अलग कक्ष में बैठाया गया है। वहीं डीआईओएस आरपी यादव का कहना है कि उन्हें इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि मिलेगी तो केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी।

नकल की सूचना पर केंद्र पर बैठाए सचल दल के सदस्य
 डीआईओएस आरपी यादव को सुबह की पाली में बरनाहल और बेवर क्षेत्र के कुछ कालेजों में नकल करने की सूचना मिली थी। इस पर डीआईअेाएस ने शाम की पाली में पूरे समय सचल के दो-दो सदस्य और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्र पर बैठाए रखा। इसके चलते नकल नहीं हो पाई।


संवेदनशील केंद्रों पर बैठे रहे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
मैनपुरी। जिले में 213 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 11 केंद्रों को असंवेदनशील घोषित किया गया है। इन सभी केंद्रों पर परीक्षा के समय दोनों पालियों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट बैठे रहे।

अधिकारी लगाते रहे दौड़
किशनी में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर दौड़ लगाते नजर आए। एसडीएम किशनी सहित सभी आला अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इससे नकल माफियाओं को थोड़ी परेशानी हुई।

अंधेरे में परीक्षा दिलाए जाने पर लगाई फटकार
किशनी एसडीएम ने केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर परीक्षार्थी अंधेरे में परीक्षा देते मिले। इस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक की जमकर फटकार लगाई। साथ ही तत्काल बिजली सही कराने के निर्देश दिए।


नकल मिलने पर तत्काल दें सूचना
डीआईओएस ने सुबह की पाली के बाद सभी सचल दलों और अधीनस्थों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नकल होती मिले तो तत्काल उन्हें सूचना दें। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed