{"_id":"585abfb84f1c1b1e64e3acaa","slug":"civil-campus-candidates-seeking-votes-with-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी परिसर में प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानी परिसर में प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ मांगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
दीवानी परिसर में प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ मांगे वोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव अधिकारी बुधवार को पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। बैठक कर मतदान के संबंध में चर्चा की। वहीं मतदान से एक दिन पूर्व दीवानी परिसर में प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकीलों के बस्तों तथा चेंबरों में पहुंचकर वोट मांगे।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 22 दिसंबर को एसोसिएशन के सभाकक्ष में मतदान होगा। अध्यक्ष पद पर रवींद्र कुमार सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह यादव, सह सचिव पद पर रोहित निगम, अशरफ नबी, सचिव पद पर संतोष कुमार यादव, आलोक चौहान, विनोद कुमार यादव, अवधेश सिंह यादव, एमपीसिंह चौहान, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए संजय मिश्रा, ब्रजेंद्र यादव, विश्व विमोहन उर्फ जीतू राजपूत, शिवेंद्र सिंह, रनवीर सिंह पाल चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को दीवानी परिसर में प्रत्याशियों ने अपने सर्मथकों के साथ वोट मांगे। वहीं चुनाव अधिकारी रामप्रकाश पाल, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह चौहान, आनंद कुमार सिंह यादव, चरन सिंह यादव ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। एसोसिएशन के सभाकक्ष में सुबह नौ बजे से सायं 3:30 बजे तक मतदान होगा। वोट डालने के लिए मतदाता को बार काउंसिल का रजिस्ट्रेशन, पहचान पत्र अथवा बार एसोसिएशन की सदस्यता शुल्क की रसीद लाना अनिवार्य किया गया है। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।