फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Children become Santa Claus distributed toffees

बच्चों ने सेंटा क्लॉज बन बांटीं टॉफियां

Sat, 24 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 24 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Children become Santa Claus distributed toffees
बच्चों ने सेंटा क्लॉज बन बांटीं टॉफियां - फोटो : अमर उजाला
शहर के कई स्कूलों में प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज बन टॉफियां बांटीं। वहीं क्रिसमस ट्री सजाकर मनमोहक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

नगर के सेंट थॉमस स्कूल में प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया। केजी के बच्चों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक फादर फ्रांसिस रहे। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए हुआ है। बच्चों ने सेंटा क्लॉज की वेषभूषा धारण कर उपहार भी बांटे। सिस्टर ट्रीसा, मेरिन मौसी, रिजो थॉमस, अनूप सीपी, लिविन, एंटोनी जोसफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमन इंटरनेशनल स्कूल में यीशु का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधिका सुमन चौहान व प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया। छात्र-छात्राओं ने यीशु के जन्मदिन पर नाटक प्रस्तुत किया साथ ही सेंटा क्लॉज बन रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय द्वारा बच्चों को मिठाई व गिफ्ट बांटे गए। प्रधानाचार्य डा. रवींद्र कुमार उपाध्याय, डायरेक्टर नितिन चौहान सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआरएल स्कूल में नन्ने-मुन्ने बच्चों ने यीशु के जन्म पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने जिंगल बेल-जिंगल बेल गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। साथ ही सेंटा क्लॉज का रूप धारण कर एक दूसरे को टॉफियां दीं। प्रबंधक डा. सतीश चंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को यीशु के बताए धर्म व मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता, मंजू भदौरिया, निदेशक अनुपम गुप्ता, डा. एके जैन, संजय यादव आदि रहे।

एसएस ग्रुप ऑफ एजूकेशन इंस्टीट्यूट असरगढ़ी आगरा रोड में 24 दिसंबर को क्रिसमस का आयोजन किया गया। बीटीसी के प्रशिक्षु व सीबीएसई के छात्र-छात्राओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्रिसमस ट्री सजाकर केक काटा, सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार व ट्रॉपी बांटी और क्रिसमस के बारे में बताया। कालेज में फुटबाल, क्रिके ट, वालीबाल आदि खेल हुए। प्रबंधक एसएस चौहान, प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता, बीटीसी प्रशिक्षक राहुल यादव, आशीष यादव, अनुभव सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed