{"_id":"5915fdd74f1c1b1522851d2c","slug":"child-welfare-committee-inquired-from-mother-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाल कल्याण समिति ने मां-बेटी से की पूछताछ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल कल्याण समिति ने मां-बेटी से की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Fri, 12 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति ने मां-बेटी से की पूछताछ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना किशनी के गांव रूपपुर में दो दिन पूर्व हुए बाल विवाह के मामले में किशोरी को शुक्रवार को पुलिस ने बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति के सदस्यों ने किशोरी तथा उसकी मां से पूछताछ की।
रूपपुर निवासी एक व्यक्ति ने 15 वर्षीय पुत्री की शादी कोडर थाना जसराना जिला फिरोजाबाद के साथ 10 मई को हुई थी। 11 मई को विदा होने से पूर्व ही गांव पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति कार्यालय में पेश किया। समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सदस्य आराधना गुप्ता, राम प्रताप सिंह चौहान ने किशोरी तथा उसके साथ आई मां से पूछताछ की। दोनों ने बाल विवाह की जानकारी न होने की बात कही। किशोरी ने मां के पास ही रहने तथा बालिग होेने पर ही ससुराल जाने की इच्छा जताई। किशोरी की मां ने बताया कि उसको किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। उसके पास रहने के लिए मकान तक नहीं है। वह झाेंपड़ी में ही रहती है। उसने किशोरी के बालिग होने पर ही विदा करने की बात लिखकर समिति को सौंपी।