{"_id":"58adc9404f1c1b0953b251b2","slug":"chief-minister-seeks-report-bgwantpur-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवंतपुर प्रकरण की सीएम ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंतपुर प्रकरण की सीएम ने मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
भगवंतपुर प्रकरण की सीएम ने मांगी रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवंतपुर प्रकरण की रिपोर्र्ट सीएम कार्यालय से मांगी गई है। बुधवार को डीएम, एसपी ने मौके पर पहुंच पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई है।
मतदान के दिन 19 फरवरी को भगवंतपुर में हुए बवाल के बाद दबिश के नाम पर पुलिस ने उत्पात मचाया। मंगलवार को गांव पहुंचे सांसद तेजप्रताप यादव ने पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी थी। सचिवालय का निर्देश मिलते ही बुधवार सुबह डीएम चंद्रपाल सिंह, एसपी सुनील कुमार सक्सेना गांव पहुंचे। दो घंटे तक गांव में रुककर घर घर जाकर ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए पुरुषों तथा महिलाओं ने डीएम एसपी को अपनी चोट दिखाई। पुलिस की पिटाई से घायल वकील जगपाल की चोट देख अधिकारी भी दंग रह गए।
गांव में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है। अज्ञात लोगों को चिन्हित करने की पुलिस कार्रवाई के चलते गांव के अधिकांश पुरुष-युवा घरों से चले गए हैं। घरों में केवल महिलाएं और युवतियां ही मौजूद हैं। बुधवार को गंाव से अधिकारियों के जाने के बाद गलियों में एक बार फिर सन्नाटा छा गया। पुलिस बर्बरता का शिकार हुई महिलाएं दहशत के चलते अपना इलाज कराने भी घरों से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। तीसरे दिन भी गांव के प्राथमिक विद्यालय में छात्र नहीं आए।
आज कार्य से विरत रहेंगे वकील
दीवानी के वकील गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। मौन जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर वकील जगपाल की तहरीर पर रिपोर्ट लिखाने के लिए ज्ञापन देंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में वकीलों ने दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने, आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने, मामले की किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई। न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजीश कुमार यादव, अशोक कुमार मिश्रा, पूर्व सचिव सौरभ यादव, एएच हाशमी, कैलाश यादव आदि मौजूद थे। संचालन सचिव संतोष ने किया।
विज्ञापन
तो वहीं इसके बाद डीएम चंद्रपाल सिंह के बुलाने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव, सचिव संतोष यादव, डीजीसी सुभाषचंद्र यादव बुधवार दोपहर बाद आवास पहुंचे। वहां डीएम और एसपी से उनकी वार्ता हुई। डीएम ने ममाले का हल निकालने के लिए सुझाव मांगे। वकीलों ने कहा जगपाल की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
निलंबन से कम कुछ मंजूर नहीं
लेखपाल संघ तहसील शाखा घिरोर ने एसडीएम और एसओ घिरोर के निलंबन की मांग को लेकर धरना दिया। निर्णय लिया निलंबन से कम कुछ भी मंजूर नही है। लेखपाल उदयवीर सिंह को जेल से शीघ्र रिहा किया जाए। मांगें नहीं माने जाने पर जिले के लेखपाल आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष नरेशचंद्र यादव, सचिव महेश सिंह तोमर, केपीसिंह चौहान, कृपाल सिंह यादव, हरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, विनोद कुमार, रामवीर सिंह आदि मौजूद थे।