फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Chemical fertilizers are harmful for agriculture.

Mainpuri News: रासायनिक उर्वरक खेती के लिए हानिकारक

Fri, 05 Dec 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 05 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chemical fertilizers are harmful for agriculture.
फोटो 4 कृ​षि विज्ञान केंद्र में किसानों को खेती की जानकारी देते वैज्ञानिक। संवाद
मैनपुरी। विश्व मृदा दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषकों को उन्नत खेती और मिट्टी के संरक्षण के बारे में जागरूक किया। किसानों को बताया गया कि मिट्टी में अंधाधुंध रासायनिक उर्वरक, रासायनिक दवाओं का प्रयोग खेती के लिए हानिकारक है। इसका इस्तेमाल बंद किया जाए। यह मिट्टी के स्वास्थ्य के साथ-साथ मनुष्य की सेहत के लिए नुकसानदेह है। इस दौरान जनपद के करीब 45 किसानों ने प्रतिभाग किया।कृषि वैज्ञानिक डॉ. शिवराज सिंह ने बताया कि अधिक रासायनिक खाद तथा दवाओं से मिट्टी की सेहत खराब होने पर पौधों में बीमारी आने की संभावनाएं अधिक हो जाती है तथा उन बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। जड़, तना तथा पत्ती अच्छे से विकसित नहीं हो पाते हैं। जिससे पैदावार प्रभावित होती है। कृषि वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मिट्टी में अधिक मात्रा में रासायनिक खाद व दवाओं से मिट्टी की सेहत खराब हो रही है, इसके साथ-साथ वातावरण एवं उत्पादकता पर भी इसका सीधा असर पड़ता है। जिन फसलों में असंतुलित रासायनिक का प्रयोग हुआ है, उन फसलों से उत्पादित अनाज खाने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां मानव एवं पशुओं में फैल रही हैं, जिसकी रोकथाम के लिए संतुलित रसायन या जैविक खेती को अपनाएं। जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान ने बताया कि मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए मेड़बंदी करना आवश्यक है तथा इसके साथ मेड़ों को साफ सुथरा रखें नहीं तो उसमें फैले वैक्टीरिया हमारी फसलों को हानि पहुंचाएगा। हर मेड़ पर पेड़ लगाएं, जिससे वातावरण एवं मिट्टी दोनों सुरक्षित रहेंगे। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसलों को रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के प्रयोग के बारे में भी बताया। किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा मिट्टी को बचाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान विष्णु कुमार, हेमंत कुमार, किसान पंकज कुमार, संतोष कुमार मिश्रा, श्याम सिंह व अन्य किसान उपस्थित रहे।

फोटो 4 कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को खेती की जानकारी देते वैज्ञानिक। संवाद

फोटो 4 कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को खेती की जानकारी देते वैज्ञानिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed