{"_id":"5720fe9f4f1c1be776a9194a","slug":"chc-was-the-joint-secretary-in-the-inspection-holes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी के निरीक्षण में संयुक्त सचिव को मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी के निरीक्षण में संयुक्त सचिव को मिली खामियां
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा मंडल संयुक्त आयुक्त नीरा गोयल ने सीएचसी और 30 शैय्या वाला अतिथि कक्ष का बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। मानक के विपरीत बनने पर नाराजगी जताई। साथ ही उनके विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेजने की संस्तुति की है। इसके बाद ग्राम पंचायत देवीपुर के विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।
बुधवार सुबह 11 बजे आगरा मंडल की संयुक्त आयुक्त नीरा गोयल ने भोगांव मैनपुरी मार्ग पर स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान अभिलेखों में मिली त्रुटियों को लेकर असंतोष जताया। अनुपस्थित एएनएम मीनाक्षी, एक चौकीदार के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि देने और वेतन रोकने के आदेश दिए। उपस्थित कर्मचारियों को लाइनअप करवाकर उनके नाम, पद की जानकारी ली। इसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अमित भारती ने चिकित्सालय के संबंध में होने वाली परेशानियों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि चिकित्सालय में स्टाफ और कर्मचारियों की संख्या कम है।
संयुक्त आयुक्त ने डा. अमित भारती को समस्या हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने परिसर मे नवनिर्मित 30 शैय्या बैड वाले अतिथि कक्ष का भी निरीक्षण किया। फर्श चटका मिला, खिड़की भी ठीक नहीं थी। लिफ्ट भी खराब मिली। इसके बाद ग्राम देवीपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर तहसीलदार संतोष झा, डाक्टर अमित भारती, डा. कंचन सिंह, रावेंद्र सिंह, विजय गुप्ता, शैलेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।