{"_id":"580a53514f1c1b726b705fe3","slug":"chaos-at-the-divisional-commissioner-expressed-displeasure","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी भोगांव के निरीक्षण में कमियां मिलने पर आयुक्त आगरा मंडल ने नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डेंटल हाइजेनिस्ट की गैरहाजिरी के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ को नियमित निरीक्षण करने को कहा।
आगरा के मंडलायुक्त चंद्रकांत ने शुक्रवार को निरीक्षण किया तो सीएचसी का बुरा हाल मिला। फर्नीचर टूटा है, कमरों में जाले लगे हैं, दवा की उपलब्धता, वितरण का कोई रिकार्ड नहीं है, मरीजों की जांच हो रही है लेकिन रिपोर्ट देनेे का विवरण नहीं है। दवाओं पर धूल जमा है, काफी दवायें शीघ्र ही एक्सपायर्ड होने वाली हैं, दवा का रख रखाव भी ठीक नहीं है। सीएमओ से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के आदेश दिए। डेंटल हाइजेनिस्ट आकाश कुमार सिंह एक अक्तूबर से बिना अवकाश के गायब हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लेबररूम में गंदगी पर नाराजगी जताई। प्रसव से पूर्व महिला की जांच कराने, खाना दिए जाने, प्रसव बाद जननी सुरक्षा योजना का लाभ देने को कहा। प्रसूता सोनी से मोबाइल पर जानकारी ली तो पता चला कि उसको पैसा तो मिला मगर खाना नहीं। आयुक्त ने भोगांव में 2.80 लाख की लागत से निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। सहायक अभियंता यूपीपीसीएल नरेंद्र सिंह यादव को गुणवत्ता में कमी पर चेतावनी दी। कार्य शीघ्र पूर्ण कर रोडवेज को हस्तांतरण करने को कहा। अपर आयुक्त पीके अग्रवाल, डीएम चंद्रपाल सिंह, सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, एडीएम अशोक कुमार श्रीवास्तव, अर्थ एवं संख्याधिकारी बीएस यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, आरईएस आदि मौजूद थे।