{"_id":"efc72ccd798c161f700c24c77b7f0e4e","slug":"changing-weather-farmer-looking-worried-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलता मौसम देख किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलता मौसम देख किसान चिंतित
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। एक बार फिर बदले मौसम के मिजाज ने अन्नदाता को संकट में डाल दिया है। पहले ही बारिश और तेज हवाओं ने फसलों का काफी नुकसान पहुंचाया है। एक बार फिर आसमान पर छाई काली घटाओं ने किसानों की धड़कन तेज कर दी है। काली घटाओं के बीच चलने वाली हवाओं से तापमान में भी कमी आ गई है। सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी का अहसास हुआ।
एक मार्च से तीन मार्च तक लगातार तीन दिनों तक तेज हवाआें के साथ हुई रुक-रुककर बारिश से फसलों को बड़ा झटका लग चुका है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी अब तक किसानों की फसलों को पहुंची क्षति का आंकलन नहीं कराया जा सका है। एक बार फिर मौसम की मार फसलों पर पड़ती नजर आ रही है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान पर काली घटाएं छा गईं। दिन में कई बार मौसम के रुख को देखकर लगा कि बारिश होगी। बारिश तो नहीं हुई लेकिन कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने किसानों को चिंतित कर दिया है।
किसान राधेश्याम यादव ने कहा कि तेज बारिश होती है तो किसानों की रही सही फसलें भी तबाह हो जाएंगी। आलू और सरसों की फसल को पहले ही मौसम से करारा झटका लग चुका है और अब गेहूं की फसल भी बर्बाद होती दिख रही है। किसानों के अनुसार यदि बारिश और हुई तो गेहूं, जौ, लहसुन की फसल को भारी नुकसान पहुंचेगा।