फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Changes every year Technical Education Syllabus

हर साल बदलेगा टेक्निकल एजूकेशन सिलेबस

Sat, 03 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 03 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
 टेक्निकल एजूकेशन को आगे बढ़ाने के लिए अब छात्र ही अहम भूमिका निभाएंगे। हर साल पाठ्यक्रम बदला जाएगा। इसके लिए छात्र-छात्राओं से सुझाव लिए जाएंगे। ताकि उनको पढ़ने में कोई परेशानी न हो। यह बात राजकीय पालीटेक्निक कालेज का निरीक्षण करने आए प्राविधिक शिक्षामंत्री शिवाकांत ओझा ने पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन



शिक्षामंत्री शिवाकांत ओझा ने कहा कि ग्रामीण अंचलों से पढ़ने आ रहे छात्रों को टेक्निकल कोर्स में काफी मुश्किल आ रही हैं। साथ ही वर्तमान समय के अनुरूप यह कोर्स अधिक रोजगारपरक नहीं है। इसलिए टेक्निकल कोर्स के सिलेबस को बदलने का निर्णय लिया है। इसके लिए संबंधित कोर्स में पढ़ने वाले छात्रों से भी सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही ध्यान में रखा जाएगा की कोर्स में पढ़ाने वाले विषयों का उपयोग नई टेक्नॉलोजी के अनुरूप हो।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पालीटेक्निक के दोनों सेमेस्टर के चार-चार पेपर छात्रों के मुताबिक बनाए जाएंगे। ग्रामीणों अंचल के बच्चे अंग्रेजी में कमजोर होते हैं। इसके चलते वह आगे नहीं बढ़ पाते हैं। इसलिए जो विद्यार्थी पालीटेक्निक का कोर्स कर चुके हैं। उनके लिए स्किल डेवलपमेंट और अंग्रेजी के कंवर्सेशन का कोर्स शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवकांत ओझा ने कहा कि प्रत्येक पॉलीटेक्निक कालेज में सीसीटीवी कैमरे और बायोमैट्रिक मशीनें फरवरी तक लगा दी जाएंगी। वहीं शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed