{"_id":"697fbecab7dc6523a300a91c","slug":"chances-of-rain-today-farmers-worried-about-their-crops-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-153332-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: आज बारिश के आसार, किसानों को फसल की चिंता सताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: आज बारिश के आसार, किसानों को फसल की चिंता सताई
Mon, 02 Feb 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो 2 बजाजा बाजार स्थित दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
मैनपुरी। जनपद में रविवार सुबह करीब 4 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसकी वजह से शीत लहर और ठंड में लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग की और से रविवार और सोमवार के लिए हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई थी। कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया था, हालांकि जनपद में कोहरा देखने को नहीं मिला।
मौसम विभाग की ओर से रविवार को जनपद में हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए गए थे। सुबह तड़के 4 बजे कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी देखी गई। जिसकी वजह से दिन में लोगों को ठंड का सितम झेलना पड़ा। शीत लहर ने भी लोगों को ठंड से परेशान किया। वहीं करीब 12 बजे सूरज ने दर्शन दिए तो धूप निकलने लगी। उसके बाद लोग ठंड से बचने के लिए पार्कों में बैठे दिखाई दिए। हालांकि थोड़ी देर बाद धूप चली गई और फिर से बादल हो गए।
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
बारिश की आशंका के चलते किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। बारिश अगर तेज होती है तो सरसों और आलू की फसल में काफी नुकसान हो सकता है। फसल खराब हो सकती है। ऐसे में किसान कृषि मौसम विज्ञान केंद्र में मौसम के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं।