{"_id":"6a2851139f8acb15d80fbbaf","slug":"challans-issued-to-195-motorists-for-violating-rules-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160860-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: नियम तोड़ने वाले 195 वाहन चालकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: नियम तोड़ने वाले 195 वाहन चालकों के चालान
Tue, 09 Jun 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर से लेकर देहात तक नियम तोड़ने वाले 195 वाहन चालकों के चालान किए गए। शाम तक कुल 5.40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
सड़क हादसों की रोकथाम और वाहन चालकों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को किशनी, करहल, दन्नाहार, औंछा, कुर्रा, भोगांव, बेवर आदि थाने के प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में वाहनों के कागजात आदि जांचे।
शहर यातायात प्रभारी सुनील कुमार ने तीन सवारी, बिना हेलमेट व अन्य नियम तोड़ रहे वाहन चालकों के चालान किए। प्रभारी ने बताया कि विशेष रूप से मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। शाम तक करीब 195 वाहनों का चालान कर 5.40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।