{"_id":"586554c34f1c1b425ceec183","slug":"central-and-state-government-upset-the-common-people-chittor","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार से आम आदमी परेशान: चित्तौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार से आम आदमी परेशान: चित्तौड़
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकार से आम आदमी परेशान: चित्तौड़
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की सपा सरकार भ्रष्टाचार और अपराध की हितैषी है। प्रदेश में भयमुक्त शासन केवल बसपा ही दे सकती है। केंद्र सरकार की नोटबंदी से गरीब आदमी ही सबसे ज्यादा परेशान हुआ है। प्रदेश में अगली सरकार बसपा की ही बनेगी। यह बातें आवास विकास कालोनी स्थित पार्क में गुरुवार को बसपा के भाईचारा सम्मेलन में विधान परिषद में मुख्य सचेतक एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहीं।
सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सपा सरकार लुटेरों की सरकार है। सपा शासन में सरकारी धन की जमकर लूट की गई है। विकास के नाम पर सैफई परिवार ने सरकारी धन का बंदरबांट किया है। प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध चरम पर हैं। अधिकारी निष्पक्ष होकर काम नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल ने कहा प्रदेश भर में थाने और तहसील अधिकारी नहीं सपा के लोग चला रहें हैं। थानों में तैनात दरोगा अधिकारी की बजाए सपा नेताओं का आदेश मानते हैं। अपराधों की थानों में रिपोर्ट नहीं लिखी जाती है। बसपा की बढ़ती लोकप्रियता देख विरोधी दल दुष्प्रचार कर रहे हैं।
जोनल कोआर्डिनेटर आजाद सिंह ने कहा बसपा ही भयमुक्त शासन दे सकती है। केंद्र की भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए ही नोटबंदी की, जिससे देश मेें गरीब और दलित को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है। सम्मेलन को ग्याप्रसाद कुशवाहा, प्रेमचंद कश्यप, जिलाध्यक्ष एसपीएस राणा, दीपक पेंटर, विधानसभा प्रत्याशी कमलेश कुमारी किशनी, महाराज सिंह शाक्य, दलवीर सिंह पाल, सुरेंद्र सिंह यादव, अनार सिंह दिवाकर, गोविंद कठेरिया, सुनील कुमार, विद्याराम, आनंद पांडेय, नीतू सिंह, श्रीकृष्ण मौर्या आदि ने संबोधित किया।