फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   CDO expressed displeasure over low attendance in composite school

Mainpuri News: कंपोजिट विद्यालय में कम उपस्थिति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

Tue, 03 Feb 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
CDO expressed displeasure over low attendance in composite school
फोटो 31 कंपोजिट विद्यालय देवामई का निरीक्षण करतीं सीडीओ। स्रोत प्रशासन - फोटो : 1
मैनपुरी। सीडीओ नेहा बंधु ने सोमवार को कंपोजिट विद्यालय देवामई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के छात्र उपस्थिति कम मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि शिक्षण व्यवस्था में सुधार के साथ छात्र उपस्थिति पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

विद्यालय में कार्यरत 11 सहायक अध्यापकों में अवनीश कुमार के पास प्रधानाध्यापक का प्रभार है। निरीक्षण के समय अतुल कुमार सक्सेना, प्रशांत पालीवाल एसआईआर कार्य में लगे हुए थे। अनुज कुमार मिश्रा डायट प्रशिक्षण में, सन्तोष कुमार कमल एसआरजी के पद पर तैनात हैं वे नुिपण अभियान के तहत अन्य विद्यालय में गये थे। शेष सात अध्यापक विद्यालय में उपस्थित मिले। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा करने पर उपस्थिति पंजिका के अनुसार विद्यालय में पंजीकृत 313 विद्यार्थियों के सापेक्ष 138 बच्चे उपस्थित थे। विद्यालय के अधिकांश बच्चे यूनीफार्म में थे कुछ छात्र-छात्राएं चप्पल और ड्रेस से भिन्न स्वेटर पहने हुए थे। सीडीओ ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को यूनीफार्म में आने के लिए प्रेरित करें और उपस्थिति में सुधार करें।
विज्ञापन


निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरविंद सिंह, अभिवन यादव ग्राम पंचायत सचिव, विपनेंद्र सिंह चौहान, अवनीश कुमार इंचार्ज प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed