{"_id":"5895d07f4f1c1b5d21e80e4e","slug":"car-seized-10-boxes-of-country-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से पकड़ी 10 पेटी देशी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से पकड़ी 10 पेटी देशी शराब
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
कार से पकड़ी 10 पेटी देशी शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के करहल चौराहा के समीप शनिवार को उड़न दस्ता टीम ने एक कार से चेकिंग के दौरान 10 पेटी देशी शराब पकड़ी। पूछताछ करने पर कार चालक आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद प्रभारी ने जब्त कर ट्रेजरी में जमा कराई।
करहल चौराहा के समीप शनिवार को चेकिंग के दौरान उड़न दस्ता टीम प्रभारी केके जैन ने कार को रोका। कार में 10 पेटी देशी शराब लदी हुई थी। चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह शराब आबकारी विभाग से लेकर गांव पतारा स्थित ठेका पर जा रहा है। जब उससे कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। उड़नदस्ता टीम कार को चालक समेत थाने ले आई। वहां काफी देर तक माल संबंधी दस्तावेज के कागजात का इंतजार किया। बाद में 10 पेटी शराब को कार सहित जब्त कर लिया। थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।