फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Car riders potato truck full of miscreants looted

कार सवार बदमाशों ने आलू से भरा ट्रक लूटा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Car riders potato truck full of miscreants looted
बेवर(मैनपुरी)। फर्रुखाबाद से मुंबई आलू लेकर जा रहे ट्रक को कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। साथ ही ट्रक चालक, क्लीनर और मालिक को कार में हाथ पैर बांधकर डालकर तीन घंटे तक घुमाते रहे। उसके बाद उन्हें कुर्रा रोड पर फेंककर चले गए। घटना की रिपोर्ट ट्रक मालिक ने थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली भिंड के मोहल्ला नई बस्ती गौरी का किनारा निवासी शिवमोहन सिंह भदौरिया चार जनवरी की रात को अपने ट्रक में फर्रुखाबाद से आलू के 401 पैकेट लादकर चालक रामकुमार निवासी अटेर जिला भिंड और हेल्पर रावेंद्र सिंह निवासी ग्राम उवाली जिला जालौन के साथ मुंबई जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे जैसे ही वह ट्रक लेकर थाना बेवर के इटावा रोड स्थित लालपुर बंबा पुलिया पर पहुंचे। तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की एक कार ट्रक के आगे आकर रुकी। इससे उन्हें ट्रक रोकना पड़ा। ट्रक के रुकते ही करीब सात लोग कार से उतरे। सभी के पास असलाह थे। उन्होंने उतरते ही चालक और अन्य सभी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तीनों को बांधकर कार में डाल लिया। वहीं तीन लोग ट्रक को किशनी की तरफ भगा ले गए। बाद में कार सवार चार लोगों ने उनके पास रखे 40 हजार रुपये और दो मोबाइल छीन लिए। दो तीन घंटे तक गाड़ी में पिटाई कर इधर-उधर घुमाते रहे। रात तीन बजे के करीब भांवत-कुर्रा रोड पर ग्राम मेरापुर के पास स्थित स्कूल के पीछे तीनों लोगों को गाड़ी से फेंककर भाग गए। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर तीनों लोगों के हाथ पैर खोले। बाद में उन्होंने घटना की जानकारी 100 नंबर पर दी। तीनों की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट बेवर थाने पर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed