{"_id":"903c09e9df04b5153c07d54f30212103","slug":"candidates-are-commotion-showered-sticks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों पर बरसाई लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों पर बरसाई लाठियां
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती के दूसरे दिन अलीगढ़ के अभ्यर्थी हंगामा करने में पीछे नहीं रहे। पुलिस की सख्ती के चलते तोड़फोड़ तो नहीं कर सके लेकिन रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर युवकों ने खूब उत्पात किया। रेलवे स्टेशन पर पुलिस हंगामा कर रहे युवकों पर लाठियां बरसानी पड़ी। लाठी चार्ज में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।
मंगलवार को अलीगढ़ से 12 हजार से अधिक युवक सेना भर्ती में भाग लेने आए थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे से ही युवक वापस जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंचना शुरू हो गए थे। रोडवेज बस स्टैंड पर अलीगढ़ के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था तो की गई थी लेकिन युवकों की संख्या को देखते हुए बसें नाकाफी ही थीं। ऐसे में युवक बसों की छतों पर सवार हुए और बस न मिलने पर हंगामा किया। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात होने के चलते युवक हंगामा करने तक ही सीमित रहे। रेलवे स्टेशन पर भी शाम को हजारों की संख्या में युवक पहुंच गए। फर्रुखाबाद-टूंडला पैसेंजर जैसे ही स्टेशन पर आई वैसे ही युवक उसमें सवार होने की होड़ में जुट गए। मंगलवार के दिन बाबा नीमकरोरी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालु इसी ट्रेन से लौटते हैं ऐसे में ट्रेन में पहले से ही भीड़भाड़ थी। युवक हंगामा करते हुए ट्रेन पर सवार होने लगे तो कई यात्री युवकों के तेवरों को देखते हुए ट्रेन से उतर आए। युवकों द्वारा हंगामा किए जाने और बोगी की छत पर सवार होने पर पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी। ऐसे में कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर युवकों को काबू में किया। चलती ट्रेन पर कई युवा सवार होकर बोगियों की छतों पर फिर सवार हो गए।