फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Canal, river plunge put in, the charity

नहर, नदी में लगाई डुबकी, किया दान-पुण्य

Wed, 15 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 15 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Canal, river plunge put in, the charity
गंगा दशहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंगा दशहरा का पर्व दूसरे दिन बुधवार को भी शहर से लेकर कस्बों तक परंपरागत तरीके से मनाया गया। बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद गए। वहीं जगह-जगह स्टाल लगाकर शर्बत पिलाया गया। 
विज्ञापन


शहर में गंगा दशहरा का पर्व दूसरे दिन भी मनाया गया। नहर व काली नदी पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान किया और मनौती मांगी। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर लोगों को शर्बत पिलाया। बुधवार को कुरावली में गंगा दशहरा पर्व पर घिरोर रोड स्थित नहर पुल, काली नदी के घाट पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। कस्बा में जीटी रोड पर राजू गुप्ता, संजय गुप्ता, गौरव गुप्ता रीतू, मोहल्ला कानून गोयान में राजू पाटिल, गायत्री शक्तिपीठ पर लोगों को शर्बत पिलाया।
विज्ञापन


घिरोर में गंग नहर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्नान किया। यहां मेला भी लगाया गया। उद्घाटन पीसीएफ के अध्यक्ष अनुजेश प्रताप सिंह ने किया। मेला कमेटी ने अनुजेश प्रताप का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी गंग नहर घिरोर पर लगने वाले दशहरा मेले में सैकड़ों लोगों ने गंग नहर में डुबकी लगाई और मेले का आनंद लिया। मोहल्ला डालगंज, थाना गली, करहल तिराहा जसराना रोड, नाहिली मार्ग आदि स्थानों पर लस्सी, शीतल पेय, सब्जी पूड़ी आदि का वितरण किया। नगर पंचायत ने मेले में गोताखोरों, एंबुलेंस, पेयजल आदि की भी व्यवस्था की थी। 


राहगीरों को पिलाया शर्बत
करहल। तहसील क्षेत्र में गंगा दशहरा के पर्व पर लोगों ने शर्बत का वितरण किया। ग्राम कमलपुर, मडापुर, ककवाई, हरवाई, नाकउ, लहटोई, सिमरउ, अंडनी सहित कई ग्रामों के अलावा करहल नगर में भी कई जगह शर्बत पिलाया गया। समाजसेवी सौरभ तिवारी ने राहगीरों को स्टाल लगाकर शर्बत बांटा। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी, मोहन तिवारी, राजू, अनुज, उत्कर्ष, सतीश चंद्र तिवारी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed